स्त्री के पास प्रेम की प्यास
पुरुष ने किसी रात
गहरी नींद सोई स्त्री के कानों को छुआ
होठों को चूमा,
स्त्री ने कहा
सोने दो न
और उसने आगोश फैला दिया
आलिंगन में कस लिया पुरूष को,
पुरुष ने मन भर पिया स्त्री को
और करवट बदल कर सो गया,
ऐसे ही किसी रात
स्त्री ने
नींद में कसमसाते पुरूष के कान छुए
बालों में हाथ फिराया,
पुरूष ने हाथ झटक दिया
बड़बड़ाया, सोने दो यार
और पीठ करके सो गया,
स्त्री ने मन की करवट बदली
सो गई,
पुरुष के पास प्यास का प्रेम था
और नदी भर स्त्री थी,
स्त्री के पास प्रेम की प्यास थी
और बहते-बहते सूख जाना
नियति में लिखा था..!!
महिला से प्रेम में अगर आप ये उम्मीद करते हैं
की वो निभा नही सकती …
तो उसमे एक बहुत बड़ी खूबी भी है …
एक बार उसे कुछ पसंद आ गया तो उसे आखिरी दम तक सजो के रखती है…🥰
वो चाहे रिश्ते हो या चूड़ी…
रंग उतर जाएगा, चमक खत्म हो जाएगी पर खुद से जुदा नहीं करेगी….बस यही खूबी उसको विशिष्ट बनाती है….🥰